मधेपुरा, मार्च 20 -- पुरैनी, संवाद सूत्र। रामनवमी व ईद और चैती दुर्गा पूजा मेला शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुरैनी थाना में गुरुवार को हुई शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। एसडीएम पंकज घोष की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रखंड स्तरीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल रहे। एसडीएम ने कहा कि रामनवमी व ईद और चैती दुर्गा पूजा मेला शांति पूर्ण माहौल मनाएं। रामनवमी जुलूस निकालने से पहले लाइसेंस लेना अनिवार्य है। ईदगाह पर ईद की नमाज अदा करने के दौरान और जुलूस निकालने के दौरान पुलिस अधिकारियों को तैनात किया जाएगा। किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर सूचना तुरंत थाने को दें। असामाजिक तत्वों पर कई नजर रखी जाएगी। इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ बुद्धिजीवियों का सहयोग अनिवार्य है। मौके एसडीपीओ अविनाश कुमार बीडीओ अमरेंद्र कुमार, थाना अध्यक...