गाजीपुर, मई 17 -- दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। जिला पंचायत की ओर से लाइसेंस निरस्त किए जाने के बावजूद पुराने बकरा मेले का संचालन किए जाने की सूचना पर रविवार को प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए मेला बंद करा दिया। सेवराई तहसील के नायब तहसीलदार रामेश्वर तिवारी और दिलदारनगर थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जंगबहादुर राम के पुराने बकरा मेले को तत्काल बंद करा दिया। कार्रवाई के दौरान व्यापारी और खरीदारों में अफरा-तफरी मच गई। बकरीद पर्व नजदीक होने के कारण पुराने मंडी क्षेत्र में बड़ी संख्या में बकरा खरीदार पहुंचे थे। विभिन्न गांवों के साथ-साथ बिहार से भी खरीदारी के लिए लोग आए थे। यह भी पढ़ें- अग्निकांड प्रभावितों के बीच पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी इसी बीच दूसरे मेला संचालक आनंद प्रकाश ने अधिकारियों को सूचना दी गई कि...