लखनऊ, जुलाई 1 -- उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश युवा महामंत्री योगेन्द्र सिंह ने मंडी परिषद के निदेशक इंद्र विक्रम सिंह को पत्र लिखकर व्यापारियों के लाइसेंस नवीनीकरण में आ रही व्यावहारिक दिक्कतों से अवगत कराया है। उन्होंने बताया कि 25 जून को प्रदेश अध्यक्ष मुकुन्द मिश्रा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंडी निदेशक से मुलाकात की थी। उस दौरान निदेशक ने आश्वस्त किया था कि व्यापारी अपनी इच्छानुसार 01 वर्ष के बजाय 05 वर्ष या आजीवन अवधि के लिए लाइसेंस का नवीनीकरण करा सकते हैं और इस पर कोई रोक नहीं है। इसके बावजूद प्रदेश के कई जिलों में मंडी सचिव 05 वर्षीय नवीनीकरण के आवेदन स्वीकार नहीं कर रहे हैं। इस संबंध में बांदा गल्ला व्यापार मंडल और मथुरा व्यापार समिति की ओर से लिखित शिकायतें भी मिली हैं। इससे व्यापारियों में नाराजगी बढ...