बागपत, अप्रैल 30 -- बागपत। अस्पताल, पैथोलाजी लैब, रेडियो डायग्नोस्टिक सेंटर, क्लीनिक के लाइसेंस के लिए अब प्रभारी चिकित्सक को सीएमओ कार्यालय में खुद हाजिरी लगानी होगी। वहां जाकर सत्यापन कराना होगा। इतना ही नहीं विभागीय अधिकारी भी संबंधित इकाई पर पहुंचकर सत्यापन करेंगे। जिसके बाद फर्जीवाड़े पर अंकुश लगेगा। हालांकि इस प्रक्रिया के दौरान लाइसेंस मिलने में देरी हो सकती है। दरअसल वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए चिकित्सा इकाइयों के पंजीकरण और नवीनीकरण की प्रक्रिया चल रही है। जिले में कुल 20 से अधिक अस्पताल, 100 से अधिक क्लीनिक, 80 से अधिक पैथोलाजी लैब और 40 से अधिक रेडियो डायग्नोस्टिक सेंटर हैं। इन सभी को नए सिरे से नवीनीकृत किया जा रहा है, लेकिन इस बार नियम कड़े कर दिए गए हैं। चिकित्सा इकाइयों को लाइसेंस के लिए पर्सन इंचार्ज (चिकित्सा प्रभारी) का शप...