मोतिहारी, मई 22 -- हरसिद्धि। हरसिद्धि थाने के मुरारपुर पंचायत के औरैया गांव में शस्त्र लाइसेंस की आड़ में कारतूस खरीद-फरोख्त का खुलासा हुआ है। गुप्त सूचना के आधार पर डीएसपी रवि कुमार के नेतृत्व में इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह, हरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनील कुमार व दंडाधिकारी सह बीडीओ गुलशन कुमार ने गुरुवार की रात्रि औरेया गांव के मो.कलाम के घर छापेमारी की। यह भी पढ़ें- लाइसेंस की आड़ में कारतूस की खरीद-बिक्री का खुलासातलाशी और बरामदगी तलाशी के दौरान उसके पास से राइफल के 315 बोर के 28 कारतूस बरामद हुआ। शस्त्र अनुज्ञप्ति पुस्तिका व शस्त्र जमा की रसीद भी बरामद की गयी। गिरफ्तार मो.कलाम हाल ही में मौसम अंसारी हत्याकांड में केंद्रीय कारा मोतिहारी से जमानत पर छूट कर घर आया था। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि उसे रायफल शस्त्र की अनुज्ञप्ति प्राप्त है...