हमीरपुर, जून 9 -- बिवांर, संवाददाता। बिवांर कस्बा निवासी का लाइसेंसी रिवाल्वर गायब हो गया। पीड़ित ने अज्ञात चोर के खिलाफ रिवाल्वर चोरी की तहरीर थाने में दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।कस्बा बिवांर के शीतल पाठक पुत्र शंकर पाठक की दुकानें बांधुर सडक के किनारे स्थित है। लाइसेंस धारक दुकान के पास बने मकान में रहता है। मंगलवार की सुबह लाइसेंस धारक का लाइसेंसी रिवाल्वर गायब हो गया। आस पास दुकान कमरे में देखने पर भी रिवाल्वर नहीं मिल पाया। लाइसेंस धारक ने अज्ञात चोर के रिवाल्वर ले जाने की थाना में तहरीर दी है।थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति ने बताया कि उसकी तहरीर मिली है। यह भी पढ़ें- लाइसेंसी रिवाल्वर घर से हुआ गायब दुकान के आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज को देखकर संदिग्ध लोगों की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही अज्ञात चोर की तलाश कर क...