अल्मोड़ा, मार्च 2 -- एसएसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने सोमवार को थाना-चौकी प्रभारियों के साथ बैठक की। उन्होंने नशे से लेकर सुरक्षा और यातायात पर अलर्ट रहने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने लाइसेंसी हथियार रखने वालों के सत्यापन करने को भी कहा। सोमवार को हुई बैठक में एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को प्रभावी गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाने को कहा। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, थानों में आने वाले शिकायतकर्ताओं के सरल व्यवहार रखने, ऑपरेशन क्रैक डाउन को प्रभावी करने, बीट पुलिसिंग सक्रिय करने, गैंगस्टर एक्ट पर कार्रवाई करने, हिस्ट्रीशीटरों एवं सक्रिय अपराधियों पर निगरानी रखने और शस्त्र लाइसेंस धारकों का सत्यापन करने के निर्देश दिए। यहां एडिशन एसपी हरबन्स सिंह, सीओ रानीखेत विमल प्रसाद, अल्मोड़ा बलवन्त रावत, सीओ दूरसंचार राजीव कुमार टम्टा, आरआई...