फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 13 -- कायमगंज, संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक समेत नगदी और जेवरात चोरी के मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से नगदी और आभूषण बरामद किया गया है। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया।

चोरी की घटना कोतवाली क्षेत्र के कलां खेल गांव निवासी शन्दू खान के घर 16 नवंबर 2025 को चोरी हुई थी। चोर घर से नगदी, जेवरात तथा एक लाइसेंसी बंदूक चोरी कर ले गए थे। मामले में गृहस्वामी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

आरोपितों की पहचान जांच के दौरान पुलिस ने घटना का खुलासा कर तीन आरोपितों की पहचान की थी। इनमें सुनील निवासी हुल्लापुर, जनपद शाहजहांपुर तथा जयप्रकाश निवासी उस्मानपुर, थाना सिकंदरपुर वैश्य, जनपद कासगंज को पुलिस पहले ही गिरफ्तार ...