शाहजहांपुर, मार्च 29 -- बंडा। बंडा-खुटार मार्ग स्थित गुरु नानक कॉलोनी में शुक्रवार शाम खुद को गोली मारने वाले युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। गुरु नानक कॉलोनी निवासी परमजीत सिंह के 45 वर्षीय पुत्र अवतार सिंह उर्फ बिट्टू ने शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे घर की दूसरी मंजिल पर अपने कमरे में लाइसेंसी पिस्टल से दाहिनी कनपटी पर गोली मारी थी। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो वह खून से लथपथ पड़ा मिला। परिजनों ने उसे तुरंत बंडा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार अवतार सिंह मानसिक रूप से बीमार था और उसका इलाज बरेली से चल रहा था। घटना के समय पत्नी बच्चों के साथ मायके गई हुई थी। पुलिस ने म...