मधेपुरा, फरवरी 5 -- चौसा, निज संवाददाता। अरजपुर पश्चिमी पंचायत की भटगामा में गुरुवार को दिन के करीब साढ़े 11.30 बजे लाइसेंसी पिस्टल की गोली लगने से सेवानिवृत्त फौजी के नाबालिक पुत्र की मौत हो गयी। घटना के बाद मृतक के परिजनों की चीख- पुकार सेमाहौल गमगीन हो गया। फॉरेंसिक टीम घटना स्थल का निरीक्षण कर कई सेंपल भी लिए। बताया गया कि अरजपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड 11 भटगामा गोठ बस्ती निवासी सेवानिवृत्त फौजी विनोद सिंह व सुगंधा देवी का पुत्र तन्मय कुमार (16) की लाइसेंसी पिस्तौल की गोली लगने से मौत हो गई। गोली मृतक कनपटी से लग कर बाहर निकल गयी। घटना के बाद मृतक के माता- पिता सकते में रह गए। मृतक पटना में रहकर इंडियन आर्मी स्कूल से मैट्रिक की परीक्षा पास करने के बाद प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा था। एक पखवाड़े पहले वही अपने गांव आया था। थानाध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.