नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए हादसे के बाद राज्य सरकार की नींद खुल गई है, और अब उसने राजधानी में पेइंग गेस्ट (PG) समेत रहने की अन्य जगहों को रेगुलेट करने के लिए एक व्यापक नीति बनाने पर काम शुरू कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रस्तावित पॉलिसी के तहत PG चलाने वालों को अपना काम शुरू करने से पहले PG ऑपरेटिंग लाइसेंस लेना होगा और पुलिस व नगर निगम से वेरिफिकेशन करवाना होगा। साथ ही प्रस्तावित नियमों के तहत PG के एंट्री गेट और कॉमन एरिया में CCTV कैमरे लगाना जरूरी होगा और इनकी रिकॉर्डिंग 30 दिनों तक संभालकर रखनी होगी। इस बारे में जानकारी देते हुए शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने बताया कि छात्रों की सुरक्षा और किराए से जुड़े नियमों को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों ने कई प्रस्ताव तैयार किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार...