लाइव प्रोग्राम के दौरान आ गया भूकंप, हिल गया पूरा स्टूडियो; ऐंकर का वीडियो वायरल
नई दिल्ली, नवम्बर 21 -- पेरू में शुक्रवार 6.9 तीव्रता का भूकंप आया। यूएसजीएस के मुताबिक भूकंप के बाद लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकलकर भागे। वहीं कई इमारतों में दरारें देखी गई हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ऐंकर स्टूडियो के अंदर प्रोग्राम कर रही हैं तभी भूकंप आ जाता है। उनकी चेयर और माइक हिलने लगते हैं। ऐंकर बिना घबराए माइक हाथ से पकड़ती हैं और पहले की तरह ही फ्लो में अपनी बात रखती रहती हैं।जान-माल के नुकसान की खबर नहीं जानकारी के मुताबिक भूकंप एंडीज पर्वतीय क्षेत्र में आया है। भूकंप के बाद तत्काल किसीतरह के नुकसान की खबर नहीं मिली है। बताया गया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम सात बजकर नौ मिनट पर आया। इसका केंद्र एंडीज पर्वत क्षेत्र में जूनिन से 34 किलोमीटर (21 मील) उत्तर में, 10...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.