मथुरा, मार्च 19 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के स्वागत में लगाए गए मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ के होर्डिंग्स को कुछ शरारती तत्वों ने फाड़ दिया। इसकी सूचना मिलने पर नगर निगम प्रशासन में खलबली मच गयी। बिड़ला मंदिर स्थित कृष्णापुरम से शिववाला नाथ नगर के बीच दो होर्डिंग्स के उस हिस्से को ही बुरी तरह से फाड़ा गया है, जिस हिस्से में योगी आदित्यनाथ की फोटो लगी है। होर्डिंग्स को इस तरह से फाड़े जाने को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु गुरुवार को तीन दिवसीय जनपद भ्रमण पर आ रही हैं। उनके स्वागत के लिए जिला प्रशासन व नगर निगम द्वारा जगह-जगह स्वागत में होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इन होर्डिंग्स पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ और नगर विकास मंत्री एके शर्मा के फोटो लगे हुए हैं। बिड़ला मंदिर के समीप कृष्णापुरम...