सहारनपुर, मई 25 -- साहिल राणा सहारनपुर। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में चल रहे 'थाईलैंड फेस्ट' में सहारनपुर की विश्वप्रसिद्ध काष्ठ कला लोगों के आकर्षण का सबसे बड़ा केंद्र बनी हुई है। 25 मई तक चल रहे इस फेस्ट में सहारनपुर के कारीगरों द्वारा तैयार किए गए शाही फर्नीचर, झूले और सिंहासन लोगों को खूब लुभा रहे हैं। खास बात यह है कि पारंपरिक नक्काशी को मॉडर्न इंटीरियर्स के अनुसार तैयार किया गया है, जिससे खरीदारों की भीड़ लगातार स्टॉलों पर पहुंच रही है। राजा-महाराजाओं के दौर की डिजाइन को आधुनिक घरों और फ्लैट्स के हिसाब से नया रूप दिया गया है। शीशम और सागौन की लकड़ी से बने उत्पादों में हाथों की बारीक नक्काशी की गई है। फेस्ट में डेढ़ लाख रुपये तक के झूले, शाही सिंहासन, डाइनिंग टेबल और सोफा सेट सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। कारीगरों का ...