फिरोजाबाद, मार्च 8 -- जिले में वर्ष 2025 के लिए टीबी मुक्त ग्राम पंचायत घोषित करने से संबंधित सरकार ने नई गाइड लाइन जारी की है। शासन द्वारा जारी पत्र के माध्यम से स्पष्ट किया है कि जो भी ग्राम पंचायत छह मानकों को पूरा करेगी। उसको ही इस दायरे में शामिल किया जाएगा। जिला क्षय रोग विभाग की टीम इसके लिए जल्द जनपद की सभी 564 ग्राम पंचायत का भ्रमण करेगी। भ्रमण के दौरान जो ग्राम पंचायत निर्धारित सूचकांक पर खरा उतरेगी। उसका सत्यापन कर डाटा तैयार किया जाएगा। इसे जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। शासन का पत्र मिलने के बाद विभागीय अधिकारियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं, ताकि 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस पर ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त घोषित किया जा सके। जिला क्षय अधिकारी डॉ. पवन कुमार वर्मा ने बताया कि शासन की गाइड लाइन के अनुसार टीबी मुक्त ग...