कानपुर, अप्रैल 8 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के इनोवेशन फाउंडेशन की ओर से बुधवार को डीबीएस कॉलेज में ड्रोन तकनीक पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसका उद्देश्य छात्रों को ड्रोन क्षेत्र में उपलब्ध करियर अवसरों की जानकारी देना रहा। कार्यशाला का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार मिश्रा ने किया। मुख्य वक्ता विवि के नवाचार अधिकारी अनिल कुमार त्रिपाठी ने ड्रोन तकनीक, उसके उपयोग और भविष्य की संभावनाओं पर जानकारी दी। तकनीकी सत्र में इनोवेशन फाउंडेशन से जुड़े स्टार्टअप कानपुर एरोमॉडलिंग क्लब प्रा. लि. के संस्थापक आदित्य कुशवाहा और उनकी टीम ने छात्रों को ड्रोन की संरचना, कार्यप्रणाली और उपयोग के बारे में प्रायोगिक जानकारी दी। साथ ही विभिन्न प्रकार के ड्रोन उड़ाकर लाइव डेमो भी प्रस्तुत किया गया। संचालन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.