जौनपुर, जुलाई 9 -- नौपेड़वा (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा कृषि विभाग द्वारा गुरुवार को राजकीय कृषि गोदाम पर त्वरित मक्का विकास योजनान्तर्गत किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जागरूकता गोष्ठी को संबोधित करतें हुए एडीओ एजी अनुराग सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को शतप्रतिशत अनुदान पर प्रदर्शनी हेतु त्वरित मक्का हाईब्रिड का लाभ पंजीकृत किसान ले सकतें है। उन्होंने बताया कि कम से कम एक एकड़ मक्का की खेती करने वाले किसानों को बीज का शतप्रतिशत पैसा वापस डीबीटी के माध्यम से खाते में वापस कर दिया जाएगा। अनुराग सिंह ने किसानों को अन्य सब्सिडी बीजों के बारे में किसानों को जानकारी देते हुए प्रश्नों का उत्तर दिए। उन्होंने किसान सम्मान निधि पाने वाले किसानों को रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से कराने की बात कही। इस दौरान मंचासीन प्रमुख लोगों में...