अलीगढ़, मई 18 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। गर्मी का असर दिल्ली हावड़ा रूट पर गुजरने वाली ट्रेनों में भी देखने को मिल रहा है। सोमवार भरी दोपहरी तापमान के कारण स्टेशन परिसर भी सूना नजर आया। प्लेट फार्म नंबर तीन, चार, पांच और छह पर यात्री नामात्र नजर आए। वहीं वेटिंग एरिया फुल नजर आया। अलीगढ़ जंक्शन से 70 से अधिक ट्रेनों का संचालन दिल्ली हावड़ा रूट पर किया जाता है। सोमवार दोपहर स्टेशन सूना नजर आया। अलीगढ़ से बरेली जाने वाली ट्रेन भी यात्री कम ही नजर आए। प्लेटफार्म नंबर दो पर यात्रियों की संख्या कम रही। वहीं शाम की ट्रेन के इंतजार में अनारक्षित और वेटिंग एरिया फुल रहा। यह भी पढ़ें- गर्मी और लू में घंटों करना पड़ रहा ट्रेनों का इंतजार वहीं प्लेटफार्म नंबर तीन, चार, पाच, छह पर टीम की शेड होने की वजह मानो आग बरस रही हो। शेड में चालू पंखे भी आग उग...