भागलपुर, जून 25 -- भागलपुर से विपिन नागवंशी की रिपोर्ट भागलपुर। बीती रात गर्मी-उमस से उबल गई तो वहीं गुरुवार की सुबह से ही सूरज ने अपनी तपिश बढ़ानी शुरू कर दी। दोपहर बाद 12 बजे ही दिन का पारा 36.0 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया तो वहीं इस दौरान लोगों ने 46.0 डिग्री सेल्सियस वाली गर्मी-उमस का एहसास किया। बीते 24 घंटे में रात के तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि अभी शुक्रवार तक गर्मी-उमस सताएगी तो वहीं शनिवार को आंधी संग बारिश होने की पूरी संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...