भागलपुर, जून 21 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता दो दिन तक आंशिक बादल छाए रहने के कारण हल्की हुई धूप रविवार को सुबह से ही तीखी हो गई। जिससे रविवार को पूर्वाह्न 11 बजे के बाद घर से बाहर निकले लोगों को तीखी धूप व गर्मी का सामना करना पड़ा। वहीं बीते 24 घंटे में रात के तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो गई। रविवार को न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि अभी 27 जून तक गर्मी-उमस से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। यह भी पढ़ें- Bihar Weather: नवादा और चंपारण में भारी बारिश, भभुआ-बक्सर में लू की चेतावनी; बिहार में मौसम के दो रंग हालांकि 23 एवं 24 जून को आंधी संग बौछारें पड़ने का अनुमान है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...