लाइब्रेरी से पुलिस ने छात्र को उठाया, हंगामा
मेरठ, मई 21 -- पांडुशिला रोड स्थित एक लाइब्रेरी से गुरुवार को पुलिस एक छात्र को उठाकर ले गई। जिसके विरोध में लाइब्रेरी के अन्य छात्रों ने थाने पहुंचकर हंगामा कर दिया। पुलिस ने छात्र का नाम लूट के मोबाइल की खरीद फरोख्त में छात्र का नाम आने व पूछताछ के लिए उसे लाने की बात बताई। जिसके बाद छात्र शांत होकर चले गए। बता दें कि पांडुशिला रोड पर हिमालय अस्पताल के पास एक लाइब्रेरी है। जहां पर दर्जनों छात्र यूपी पुलिस सहित अन्य प्रतियोगिताओं की तैयारी करते हैं। गुरुवार को वहां पर पुलिस पहुंची और एक छात्र को उठाकर अपने साथ ले गई। अचानक पुलिस के आने व छात्र को उठाकर ले जाने की इस घटना से अन्य छात्रों में हड़कंप मच गया। छात्र बाइकों पर सवार होकर थाने में पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस द्वारा ले गए छात्र की जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि छात्र का नाम एक लूट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.