सहरसा, मार्च 31 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। इस्लामिया उच्च विद्यालय परिसर में सोमवार को नवनिर्मित लाइब्रेरी का उद्घाटन पूर्व सांसद चौधरी महबूब अली कैसर ने किया। विद्यालय में लंबे समय से लाइब्रेरी की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसके निर्माण से अब छात्र-छात्राओं को अध्ययन में काफी सहूलियत मिलेगी। यह लाइब्रेरी जिला परिषद योजना के अंतर्गत बनाई गई है। जिला परिषद प्रतिनिधि मो मारूफ उर्फ पप्पू ने बताया कि लाइब्रेरी के शुरू होने से विद्यार्थियों को विभिन्न विषयों की पुस्तकें एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी, जिससे उनकी पढ़ाई और बेहतर हो सकेगी।इस अवसर पर पूर्व सांसद ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में शिक्षा सबसे बड़ा हथियार है, जो जीवन को नई दिशा देता है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की शिक्षा के प्रति सजग रहने की अपील की और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.