पटना, जून 2 -- पाटलिपुत्र विवि ने बैचलर और मास्टर ऑफ इंफॉर्मेशन साइंस और मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी है। सत्र 2025-2026 के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बुधवार तक बढ़ा दी गई है। छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट ppuponline.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। बीएलआईएस और एमएलआईएस के लिए नौ सौ रुपये शुल्क निर्धारित है। इसमें मार्कशीट (अंकपत्र) 150 रुपये, प्रोविजनल सर्टिफिकेट (अंतिम प्रमाणपत्र) 250 रुपये व डिग्री फीस 500 रुपये शामिल है। विलंब शुल्क 100 रुपये अलग से लगेगा। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. डॉ. मनोज कुमार ने इस संबंध में सूचना जारी की है। यह भी पढ़ें- कोल्हान विश्वविद्यालय: स्नातकोत्तर सेमेस्टर-3 के परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि घोषित यह ...