ललितपुर, मई 25 -- ललितपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत चौकाबाग स्थित बड़ी नगर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक छात्रा को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसको राहगीरों ने उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। यहां से चिकित्सकों ने उसको झांसी रेफर कर दिया। थाना जाखलौन क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ऐरा निवासी 17 वर्षीय महक पुत्री राम प्रसाद पटेल ने इसी वर्ष 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की और वह शहर के चौकाबाग मुहल्ला में किराए के मकान में रहकर अपनी पढ़ाई और कंपटीशन की तैयारी कर रही है। सोमवार को छात्रा अपने घर से पैदल पास में स्थित एक लाइब्रेरी जा रही थी। यह भी पढ़ें- झांसी में रफ्तार का कहर : बस ने भाई-बहन को रौंदा, युवती की दर्दनाक मौत वह बड़ी नहर के पास से होकर झांसी ललितपुर राष्ट्रीय राजमार्ग को पार करने का प्रयास कर ही ...