अंबेडकर नगर, जुलाई 1 -- दुलहूपुर, संवाददाता। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने मंगलवार को भियावं विकासखंड के ग्राम पंचायतों में संचालित लाइब्रेरी केन्द्रों का निरीक्षण किया। लाइब्रेरी केन्द्रों पर उपलब्ध संसाधनों, अध्ययन व्यवस्था एवं नियमित संचालन के लिए अधीनस्थ को सख्त निर्देश दिए। समाज कल्याण अधिकारी द्वारा परिवारी, हाफिजपुर एवं शिवपाल ग्राम पंचायतों के पंचायत भवनों में संचालित लाइब्रेरी के निरीक्षण में व्यवस्थाएं संतोषजनक पाए जाने पर सम्बंधित कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। उन्होंने लाइब्रेरी का नियमित संचालन आवश्यक बताते हुए कहा कि यदि ऐसा न होने की शिकायत मिलेगी तो सम्बंधित के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई होगी। कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रतिदिन लाइब्रेरी का संचालन होने से मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहुलियत ...