जौनपुर, मार्च 20 -- जौनपुर। लाइनबाजार क्षेत्र के भुवालापट्टी-हर्षितपट्टी जाने वाले सड़क के समीप गुरुवार को टीडी कालेज के लाइब्रेरियन से कुछ लोगों ने छिनैती की। आरोप है कि आरोपियों ने 13 हजार रुपये, मोबाइल ले लिया। हालांकि पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। नेवादा गांव निवासी शीतला प्रसाद मिश्र टीडी कालेज में लाइब्रेरियन के पर तैनात हैं। वह गुरुवार की सुबह लगभग साढ़े दस बजे घर से बाइक से कॉलेज जा रहे थे। घर से कुछ दूर पहुंचे थे कि उसी समय एक युवक ने बाइक रोकने का इशारा किया। वह किसी परिचित के होने की बात सोचकर बाईक रोक दिए। आरोप है कि उसी समय छह सात लड़के और आ गए। उन लोगों ने शीतला प्रसाद मिश्र को चार पांच थप्पड़ मारते हुए उनका पर्स तथा मोबाइल छीन कर शिवापर हाइवे की तरफ भाग गए। सीओ गोल्डी गुप्ता ने बताया कि छिनैती की सूचना मिली थी, लेकिन अभी क...