पटना, अप्रैल 1 -- बिहार में लंबित लाइब्रेरियन बहाली प्रक्रिया को लेकर पहल तेज हो गई है। इसी क्रम में ऑल बिहार ट्रेंड लाइब्रेरियन वेलफेयर एसोसिएशन के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली स्थित भारतीय पुस्तकालय संघ के कार्यालय में संघ के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप राय और डॉ. ओएन चौबे से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बिहार के हाई स्कूलों में लंबित लाइब्रेरियन बहाली प्रक्रिया के तहत पात्रता परीक्षा को अभिलंब शुरू कराने का आग्रह किया गया। राज्य के विश्वविद्यालयों, कॉलेजों एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में लाइब्रेरियन की नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने की मांग भी की गई। प्रतिनिधिमंडल की मांग पर संज्ञान लेते हुए भारतीय पुस्तकालय संघ के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप राय ने बिहार के मुख्यमंत्री के नाम पत्र प्रेषित किया। पत्र के माध्यम से उन्होंने बिहार सरकार ...