मधेपुरा, सितम्बर 5 -- मधेपुरा। बिहार में करीब डेढ़ दशक के बाद पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा के आयोजन की प्रक्रिया की घोषणा होने से अभ्यर्थियों में खुशी की लहर है। करीब 18 वर्षों से लंबित इस बहाली की घोषणा अभ्यर्थियों की लगातार संघर्ष का परिणाम बताया जा रहा है। ऑल बिहार ट्रेंड लाइब्रेरियन वेलफेयर फाउंडेशन की प्रदेश महिला प्रभारी एवं मधेपुरा जिला अध्यक्ष जयश्री कुमारी ने कहा कि यह सफलता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विकास चंद्र सिंह के नेतृत्व में संगठन के नेताओं की कड़ी मेहनत और संघर्ष का परिणाम है। संघर्ष में जयश्री कुमारी जिला से राजधानी तक सक्रिय भूमिका निभाती रही। उन्होंने संगठन के नेताओं को बधाई और सरकार का आभार जताया है।उन्होंने यह भी पढ़ें- लाइब्रेरियन एलिजिबिलिटी टेस्ट का नोटिफिकेशन जारी होने पर हर्ष कहा कि इस बहाली के आने से बिहार के...