दरभंगा, मार्च 17 -- बेनीपुर। प्रखंड कार्यालय बेनीपुर में बीडीओ प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में पंचायत सचिवों व विकास मित्रों की बैठक हुई। बैठक में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण कार्य शीघ्र पूरा करवाने का आदेश दिया गया। प्रखंड व नगर परिषद क्षेत्र में 10945 पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण नहीं हुआ है। कहा गया कि शीघ्र प्रमाणीकरण नहीं करने वालों की पेंशन बंद हो जाएगी। बेनीपुर प्रखंड व नगर परिषद क्षेत्र में 33832 पेंशनधारियों में फिलहाल 22887 का जीवन प्रमाणीकरण हुआ है। सभी पंचायत सचिवों व विकास मित्रों को आदेश दिया गया है कि जीवन प्रमाणीकरण से वंचित लाभुकों को नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाकर कराएं। इसमें लापरवाही बरतने वाले कर्मी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। 

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...