जबलपुर, मई 2 -- दुनिया में होने वाले हर हादसे के बाद कुछ ऐसी तस्वीरें आती हैं जो लोगों को रुला देती हैं। फिर चाहे वो तुर्किए में आए भूकंप के बाद मलबे में दबी बच्ची की पुकार हो या अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद बिखरी लाशें हों दोनों ही तस्वीरें इंसान को भावुक कर देती हैं। ऐसी ही एक तस्वीर गुरुवार को हुए जबलपुर क्रूज हादसे के बाद आई है। यहां एक क्रूज बोट पलटने के बाद कई लोगों की मौत हो गई। इस दौरान एक लाइफ जैकेट के अंदर मां ने अपने मासूम बेटे को सीने से लगा रखा था, लेकिन दोनों की मौत हो चुकी थी। ऐसे में सवाल उठता है कि जब मां-बेटे दोनों लाइफ जैकेट पहन रखी थी तो वो डूब कैसे गए? एक्सपर्ट्स ने वजह बताई है।लाइफ जैकेट के बावजूद क्यों डूब गए मां-बेटे जबलपुर में जब क्रूज हादसा हुआ, उस समय बोट पर सवार लोगों ने लाइफ जैकेट नहीं पहन रखा था। जब बोट डूबने ...