सोनभद्र, जून 2 -- सोनभद्र। राबर्ट्सगंज लोढ़ी स्थित लाइफ केयर हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में आयुष्मान योजना के माध्यम से सोमवार को दो मरीजों के घुटने का सफलता पूर्वक प्रत्यारोपण किया गया। मरीज 72 वर्षीय लाल बहादुर सिंह निवासी बिच्छी रावर्द्रसगंज तथा 57 वर्षीय हीरा देवी निवासी मधुपुर सोनभद्र दोंनो मरीजों का घुटना पूरी तरह खराब हो चुका था। कई हॉस्पिटलों में दिखाने के बाद मरीज डॉ. प्रमोद कुमार प्रजापति से मिलें। लाइफ केयर हॉस्पिटल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. प्रजापति ने दोनों मरीजों से उनके घुटने का ऑपरेशन कराकर दर्द व टेढापन दूर करने की सलाह दी। संयोग से दोनों मरीजों के पास आयुष्मान कार्ड था। दोनों मरीजों का सोमवार को डा. प्रजापति की टीम के माध्यम से सफलता पूर्वक ऑपरेशन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...