नैनीताल, अप्रैल 3 -- फोटो भीमताल, संवाददाता। ग्राफिक एरा भीमताल में शुक्रवार को बैटल ऑफ बैंड्स 2.0 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सरोद वादक चंद्रशेखर तिवारी, परिसर निदेशक प्रो. अनिल कुमार नायर ने किया। ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी दून के सांझ, दिल्ली के ब्लैक गॉड्स, नैनीताल के लाइफ ऑन लोन और ग्राफिक एरा भीमताल परिसर के शतरंज बैंड ने प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि ने संगीत के महत्व को बताया और सभी से संगीत को जीवन में लाने की अपील की। प्रतियोगिता में लाइफ ऑन लोन नैनीताल की टीम प्रथम, ब्लैक गॉड्स दूसरे स्थान पर रही। निदेशक प्रो. अनिल कुमार नारायण ने विजेता टीम को 50 हजार रुपए देकर सम्मानित किया। यहां संगीतकार एमडी यूनस और छात्र छात्राएं मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...