लाइफलाइन बंद होने से घंटों फंसें यात्री
पिथौरागढ़, सितम्बर 12 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। घाट एनएच में शनिवार को पहाड़ी से लगातार पत्थर-बोल्डर गिरने से घंटों यातायात बाधित रहा। सुबह से लेकर शाम तक यात्री इस मार्ग में फंस रहे। कई यात्रियों ने पैदल ही बंद सड़क को पार किया और दूसरे तरफ खड़े वाहनों से आगे की यात्रा की। पिथौरागढ़-घाट एनएच में चमगाड़ लिंक मार्ग के समीप चुपकोट पहाड़ी सीमांत के लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है। जिला मुख्यालय से टनकपुर यात्रा पर निकलें शिवओम वर्मा ने बताया कि करीब पौन घंटे तक पहाड़ी से पत्थर गिरते रहे। बाद में जब पत्थर गिरना बंद हुए तो यात्रियों ने स्वयं मिलकर सड़क से पत्थर हटाए, तब कहीं वाहनों की आवाजाही शुरू हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.