बागपत, मई 10 -- बड़ौत। छपरौली रोड पर पुलिया चौड़ीकरण को लेकर शनिवार को 33/11केवी विद्युत उपकेंद्र से जुड़ी लाइनों के यूटिलिटी शिफ्टिंग का कार्य फिर हुआ। इस कारण आधे शहर की विद्युत आपूर्ति दिनभर ठप रही। दरअसल, छपरौली रोड पर पूर्वी यमुना नहर का पुल निर्माण होना है। इस पुल के काफी नजदीक 33/11केवी लाइन व पोल मौजूद हैं जिन्हें हटाने का कार्य करीब 15 दिनों से किया जा रहा हैं। शिफ्टों में हो रहे इस कार्य के चलते शनिवार को भी लाइनों यूटिलिटी शिफ्टिंग कार्य शुरू किया गया। अधिकारी व कर्मचारी इस लाइन को शिफ्ट करने में लगे रहे। इस कारण शहरी, ग्रामीण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। फ़ीडर 2, 4, 5, व 6 से जुड़े क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति दिनभर प्रभावित रही। बढ़ती जा रही गर्मी में विद्युत कटौती ने लोगों को बेहाल किए रखा। घरों के अलावा दुकानदारों ...