संभल, फरवरी 10 -- बिजली विभाग के रायसत्ती उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र में चेकिंग के बावजूद लाइन लॉस में सुधार न होने पर विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए चार संविदा कर्मियों की सेवाएं समाप्त कर दीं। इस कार्रवाई से नाराज अन्य आठ संविदा कर्मचारियों ने धरना देते हुए सामूहिक रूप से इस्तीफा सौंप दिया। घटनाक्रम से बिजली विभाग में हड़कंप मच गया है। पांच जनवरी को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में बिजली विभाग के अधिकारियों ने रायसत्ती उपकेंद्र से जुड़े विभिन्न मुहल्लों में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया था। इस दौरान 51 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई थी। बड़ी संख्या में चोरी पकड़े जाने के बाद विभागीय कर्मचारियों की संलिप्तता की आशंका जताई गई। इस मामले में जांच के बाद कुछ संविदा कर्मियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति प्रबंध निदेशक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.