किशनगंज, अगस्त 27 -- किशनगंज। तीज पर्व करने अपने घर आई महिला का 15 लाख रुपए मूल्य का जेवरात व नगदी 60 हजार रुपए बदमाशों ने चुरा लिए। घटना मंगलवार की है। पीड़ित महिला अनुराधा जायसवाल सोमवार की शाम को शहर के लाइन स्थित अपने मायके आई थी। मंगलवार की सुबह महिला जब तीज पर्व के लिए सुबह उठी। कुछ देर बाद बैग लाने गई तो देखा की बैग गायब था। बैग गायब देख महिला के होश उड़ गए। बैग में 60 हजार रुपए नगदी, दो चेन, चार कान का झुमका, चार जोड़ा अंगूठी सहित चांदी व सोने के अन्य जेवरात थे। चोरी हुए जेवरात की मूल्य 15 लाख रुपए बताई जाती है। घटना की सूचना डायल 112 व सदर थाना की पुलिस को दी गई। सूचना पर सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन में जुट गई। पुलिस आसपास में लगा सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही है। पीड़ित महिला के भाई विकास गुप्ता ने सदर थाना की पुलि...