सीतापुर, मई 3 -- महमूदाबाद, संवाददाता। अधिशासी अभियंता के निर्देश पर संविदा कर्मचारी कंपनी द्वारा 26 लाइन मैन का तबादला कर दिया गया। उप्र पावर कॉर्पोरेशन संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ ने तबादले को न्यायालय की अवमानना बताते हुए मुख्य अभियंता को ज्ञापन देकर तबादला रोके जाने की मांग की है। अधिशाषी अभियंता महमूदाबाद एसके वर्मा के निर्देश पर मैन पावर कंपनी वर्ल्ड क्लास सर्विसेज लिमिटेड द्वारा 26 लाइन मैन ट्रांसफर किए गए। इस ट्रांसफर के विरोध में उप्र पावर कॉर्पोरेशन संविदा कर्मचारी संघ लखनऊ के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र कुमार पांडेय ने मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि जिस आदेश का हवाला देकर संविदा लाइनमैन का स्थानांतरण किया गया संगठन द्वारा उसके खिलाफ उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई है और चार सितंबर 2018 को उच्च न्यायालय ने उस आदेश ...