फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 9 -- नवाबगंज। बिजली उपकेंद्र को नीम करोरी से जोड़ने वाली मुख्य लाइन में गुरुवार रात करीब 1:30 बजे फॉल्ट आ गया। इसके कारण नवाबगंज नगर सहित उपकेंद्र से जुड़े 120 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लाइन में फॉल्ट आने के बाद उसे कई बार चालू करने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद लाइन को ब्रेकडाउन घोषित कर दिया गया। रात में अचानक बिजली गुल होने से लोग परेशान हो गए। दिन में हुई बारिश के बाद रात में उमस भरी गर्मी से भी लोग बेहाल थे। बिजली न होने के कारण मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया। शुक्रवार सुबह के समय लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ा, साथ ही इनवर्टर और मोबाइल फोन भी डिस्चार्ज हो गए।

फॉल्ट की मरम्मत शुक्रवार सुबह लाइनमैनों की टीम फॉल्ट का पता लगाने के लिए लाइन की पेट्रोलिंग कर रही है। टीम में म...