कौशाम्बी, जनवरी 24 -- मंझनपुर, संवाददाता। राष्ट्र का गौरवपूर्ण पर्व गणतंत्र दिवस हमेशा की तरह इस बार भी जिले की पुलिस धूमधाम से मनाएगी। इसके लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को पुलिस लाइन में परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। इसका एसपी ने गहन निरीक्षण किया। साथ ही मातहतों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने परेड की ड्रिल, अनुशासन, टर्नआउट, मार्च पास्ट तथा समस्त व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। परेड में सम्मिलित अधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं कार्यक्रम से जुड़ी अन्य तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बताया कि गणतंत्र दिवस का उत्सव राष्ट्र की एकता और अखंडता का प्रतीक है। पुलिस की भूमिका इसमें अत्यंत महत्वपूर्ण है। जनपद स्तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.