जमशेदपुर, नवम्बर 10 -- आद्रा रेलखंड में लाइन ब्लॉक के कारण 16 नवंबर तक टाटानगर की कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। दक्षिण पूर्व रेलवे ने झाड़ग्राम-धनबाद मेमू को 10 और 13 नवंबर को केवल बोकारो तक, तथा टाटानगर-आसनसोल मेमू को 11 नवंबर को केवल आद्रा तक चलाने का आदेश दिया है। इसी तरह बक्सर-टाटा एक्सप्रेस 9 और 16 नवंबर को डेढ़ घंटे की देरी से रवाना होगी। आनंद विहार-पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस भी 10 और 13 नवंबर को बोकारो के पास किसी स्टेशन पर कुछ देर रुकेगी। रेलवे ने कई ट्रेनों की दूरी घटाई है और कुछ को रद्द किया है। इस कारण झारखंड और बंगाल मार्ग के सैकड़ों यात्रियों को आवागमन में परेशानी हो रही है। उधर, दो-तीन महीने से लगातार देरी से चल रही हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस रविवार को टाटानगर पर ही रोक दी गई। रेलवे ने ट्रेन को टाटानगर से आगे च...