मुरादाबाद, अप्रैल 10 -- मुरादाबाद। थाना मझोला क्षेत्र के काशीराम नगर निवासी विक्रांत, जो टाउन हॉल बिजली घर पर लाइनमैन के पद पर तैनात है, कार्य के दौरान हादसे का शिकार हो गया। जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली क्षेत्र के रेती स्ट्रीट से आई शिकायत को ठीक करने के लिए विक्रांत सुबह मौके पर पहुंचा था। बताया गया कि करीब 20 फीट ऊंचे बिजली के खंभे पर कार्य करते समय उसकी सेफ्टी बेल्ट का कुंडा अचानक टूट गया, जिससे वह नीचे गिर पड़ा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद बिजली विभाग के कर्मचारियों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...