लाइन टैंक तालाब से अधेड़ का शव मिला
रांची, जून 25 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। कोतवाली थाना क्षेत्र के चडरी में लाइन टैंक तालाब से गुरुवार को अधेड़ का शव मिला। पानी में पड़े शव को वहां आसपास में मौजूद लोगों ने देखा। इसके बाद वहां भीड़ इकट्ठी हो गई। मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय युवकों व गोताखोर की मदद से शव को बाहर निकलवाया। स्थानीय लोगों के मुताबिक तालाब से मिला शव पेशे से रिक्शा चलाने वाले की है, लेकिन उसके नाम और ठिकाने का पता नहीं चल सका। अंदेशा जताया गया है कि स्नान करते समय गहरे जलस्तर में चले जाने व दम घुटने से अधेड़ की मौत हो गई होगी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद अधेड़ की मृत्यु के सही कारण का पता चल सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.