हल्द्वानी, फरवरी 26 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। केडी चौराहे पर सड़क किनारे डक्ट निर्माण कार्य के दौरान टूटी पेयजल लाइन के कारण गुरुवार को दिनभर आसपास के क्षेत्रों में पानी की सप्लाई बंद रही। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बुधवार को डक्ट निर्माण कार्य के लिए चौराहे के नजदीक खुदाई करने के दौरान पेयजल लाइन टूट गई थी। इस वजह से गुरुवार को पानी की आपूर्ति बंद रही। चौराहे के नजदीक नैनीताल, बरेली, रामपुर और कालाढूंगी रोड की कॉलोनियों में दिनभर पानी नहीं पहुंच सका। देर शाम लाइन ठीक होने से शुक्रवार को घरों तक जरूरत का पानी पहुंचने की उम्मीद है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता रविशंकर लोशाली ने बताया कि लाइन क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति बाधित रही। शुक्रवार को सप्लाई बहाल हो जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.