गोरखपुर, मई 18 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। विद्युत उपकेंद्र मुंडेरा बाजार के लिए बनाई गई 33 केवी लाइन के चोरी हुए दो माह से अधिक समय बीत गया लेकिन जांच कमेटी को लाइन बनाए जाने से संबंधित कागजात तक नहीं मिले। वहीं, बिजली थाना पुलिस भी तार चोरों का पता नहीं लगा पाई। ऐसे में मामला ठंडे बस्ते में चला गया। जानकारों का कहना है कि वर्तमान समय में उस लाइन को दोबारा बनाने में 25लाख से ज्यादा लागत आएगी। ऐसे में बिजली निगम को 25 लाख की आर्थिक क्षति होगी। लेकिन जिम्मेदार मूकदर्शक बने हुए हैं। विद्युत उपकेंद्र मुंडेरा को इनकमिंग बिजली देने के लिए अतिरिक्त सोर्स के तौर पर शत्रुघ्नपुर बिजली घर से 33 केवी की इनकमिंग लाइन बनाई गई थी। अभियंताओं के अनुसार यह लाइन वर्ष 2015-16 में आईपीडीएस योजना में बनाई गई थी, लेकिन इसे चालू नहीं किया गया था। बिजली निगम के अ...