बरेली, जून 27 -- शहर की चौपट व लचर बिजली व्यवस्था को आइना आपके अपने समाचार पत्र 'हिन्दुस्तान' अखबार ने अपने अभियान क्यों बत्ती गुल? के माध्यम से लगातार उजागर किया। प्रकाशित खबरों का अधिकारियों ने संज्ञान लिया और सुधार के निर्देश दिए गए। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र व औद्योगिक क्षेत्रों में हो रही ट्रिपिंग व लोकल फॉल्ट की समस्याओं के मुख्य कारण को जानने की कोशिश की गई तो मालूम हुआ कि 33 केवी व 11 केवी की लाइनों पर पेड़ों की टहनियां आने से सबसे अधिक समस्या हो रही है। इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया तो अधिकारियों ने कार्रवाई के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- जुलूस के कारण बंद रही बिजली, उपभोक्ता हुए परेशान औद्योगिक एरिया सीबीगंज, परसाखेड़ा व सीबीगंज के साथ ही शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक की 11 केवी व 33 केवी लाइनों पर आने वाले पेड़ों...