लाइनलॉस वाले इलाकों में स्मार्ट मीटरों संग लगाएंगे आर्मर्ड केबल
कानपुर, जून 28 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर में बिजली चोरी और लाइनलॉस वाले इलाकों में लगे प्रीपेड स्मार्ट मीटरों को हटाकर लगाए जाने वाले पोस्टपेड स्मार्ट मीटरों के साथ केस्को नि:शुल्क आर्मर्ड केबल लगाएगा। बिजली के खंभों और या अंडरग्राउंड पैनल से कनेक्शन परिसर तक अधिकतम 40 मीटर तक आर्मर्ड केबल बदली जाएगी। तीन इंसुलेटेड परत वाली आर्मर्ड केबल को बाईपास करना मुश्किल होता है और उसे काटने पर पूरी केबल खराब हो जाती है। केस्को ने अधिक लाइनलॉस और बिजली चोरी वाले इलाकों में दिसंबर 2019 से जुलाई 2023 के बीच जीपी सीरीज (जीनस) और एलटी सीरीज (एलएंडटी) के स्मार्ट मीटर लगाए गए थे। मौजूदा समय में ऐसे 1.22 लाख से प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगे हैं। इन मीटरों को अब आधुनिक फोर जी नेटवर्क सिम वाले स्मार्ट मीटरों में बदला जाना है। इन पोस्टपेड मीटरों के साथ ही आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.