फिरोजाबाद, मार्च 15 -- थाना उत्तर में अवर अभियंता विद्युत कयामुद्दीन खान ने बिजली चोरी करने वाले अखिलेश पुत्र महाराज निवासी नगला कूम नारखी, इसी गांव के निशान्त कुमार पुत्र नरेंद्र पाल और अंशुल कुमार पुत्र सुरेश चंद्र के खिलाफ बिजली तारों के चोरी करने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपियों को रंगे हाथों दबोचा था। वहीं आरोपियों ने लाइनमैन नवले उर्फ जतिन यादव निवासी उईउद्दीनपुर नारखी का नाम भी लिया था। फरार लाइनमैन की तलाश में पुलिस जुटी है। दबोचे गए तीनों चोरों को जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...