गोंडा, मार्च 23 -- खरगूपुर, संवाददाता। दुर्घटना में घायल लाइनमैन के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। जनपद बलरामपुर के सिरसिया बहादुरपुर निवासी प्रेमनाथ मिश्रा ने तहरीर दिया है कि उनका लड़का सत्यदेव मिश्रा लाइनमैन है। चार दिन पूर्व ड्यूटी से वापस आ रहा था। लोन पुरवा के पास मोटरसाइकिल खड़ी कर साथी लाइनमैन का इंतजार कर रहा था तभी एक कार चालक ने लापरवाही पूर्वक तेज गति से उसको ठोकर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसकी कार से बेटे को मेमोरियल हॉस्पिटल बलरामपुर में भर्ती कराया। वहां से कार चालक भाग निकला। अब उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। प्रभारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि आरोपी कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...