रुडकी, मार्च 15 -- क्षेत्र के गांव में बिजली बिल बकाया वसूली और चेकिंग के दौरान ग्रामीणों ने लाइनमैन के साथ मारपीट और अवर अभियंता के साथ अभद्रता की। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। झबरेड़ा थाना क्षेत्र के गांव लाठरदेवा शेख उपकेंद्र के अवर अभियंता शिमायला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 12 मार्च को अपनी टीम के साथ हरजौली झोझा गांव में बकाया बिलों की चेकिंग कर रही थीं। दोपहर करीब 11:56 बजे टीम ने स्थानीय निवासी इरफान के घर पर बकाया बिल की जानकारी ली और आगे बढ़ गए। इसके तुरंत बाद इरफान के दो पुत्रों,अलीम और इंतजार ने आकर लाइनमैन शुभम त्यागी के साथ मारपीट शुरू कर दी और गाली-गलौज की। जब उन्होंने बीच-बचाव और समझाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी अभद्रता की। अवर अभियंता ने पुलिस को बताया कि इन व्यक्तियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.