देवरिया, जनवरी 23 -- देवरिया, निज संवाददाता। सलेमपुर विद्युत वितरण खंड के फ़रियावडीह विद्युत उपकेंद्र से जुड़े एक गांव में 18 जनवरी को ट्रांसफार्मर पर चढ़कर फाल्ट ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से लाइनमैन मुख्तार साहनी की मौत हो गई थी। मामले में लाइनमैन के पुत्र आदित्य साहनी की तहरीर पर बुधवार को लार पुलिस ने जेई व एक अन्य के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर दिया। उधर मुकदमा दर्ज होने के बाद गुरुवार को अधीक्षण अभियंता अमित कुमार सिंह ने जेई को निलंबित कर दिया है। लार थाना क्षेत्र के तकिया धरहरा गांव निवासी आदित्य साहनी ने लार पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि कई वर्षों से मेरे पिता मुख्तार साहनी फ़रियावडीह विद्युत उपकेंद्र के जेई के कहने पर बिजली का काम करते थे। 18 जनवरी को जेई अविनाश कुमार गौतम ने मेरे पिता को फोन ...